Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeधर्म-संस्कृति25 अप्रैल को खुलेंगे बाबा केदार के कपाट

25 अप्रैल को खुलेंगे बाबा केदार के कपाट

देहरादून: केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हो गई हैI 25 अप्रैल मंगलवार को केदार धाम के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खुलेंगे। इससे पहले दिन 20 अप्रैल को भैरवनाथ जी की पूजा होगी तथा 21 अप्रैल शुक्रवार को भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली केदारनाथ धाम हेतु प्रस्थान करेगी तथा विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी विश्राम करेगी।

महाशिवरात्रि के पवन पर्व के अवसर पर पंचकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में आयोजित धार्मिक समारोह में पंचाग गणना के पश्चात विधि-विधान से श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, पंचगाई हक-हकूकधारियों सहित केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज तथा श्रद्धालुगणों, स्थानीय प्रशासन की उपस्थिति में आचार्य वेदपाठियों द्वारा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गयी। मंगलवार 25 अप्रैल को प्रात: 6 बजकर 20 मिनट पर बाबा केदार के कपाट आम श्रधालुओं के लिए खोल दिए जायेंगेI

शुभ मुहूर्त के तहत 22 अप्रैल को बाबा केदार की पंचमुखी डोली रात्रि विश्राम के लिए फाटा पहुंचेगी। 23 अप्रैल को फाटा से रात्रि विश्राम हेतु गौरीकुंड पहुंचेगी। 24 अप्रैल कोगौरीकुंड से रात्रि विश्राम के लिए केदारनाथ धाम पहुंचेगीI 25 अप्रैल को प्रात: 6 बजकर 20 मिनट पर केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे l

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments