Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeअपराधबदमाश ने खुद को विश्नोई गैंग का सदस्य बताकर वसूले एक लाख...

बदमाश ने खुद को विश्नोई गैंग का सदस्य बताकर वसूले एक लाख रुपये

देहरादून: एक बदमाश ने खुद को विश्नोई गैंग का सदस्य बताकर एक ठेकेदार से एक लाख रुपये की रंगदारी वसूल ली। आरोपी ने ठेकेदार को जान से मारने की भी धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि पीड़ित कालसी क्षेत्र निवासी हैं और ए क्लास के ठेकेदार हैं। उन्हें पिछले दिनों एक नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को विश्नोई गैंग का सदस्य बताया। लगातार दो महीने से उन्हें फोन किया जा रहा था। एक बार डर के मारे ठेकेदार ने आरोपी को एक लाख रुपये दे दिए। बावजूद इसके उसने फोन करना बंद नहीं किया। लिहाजा तंग आकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने उस नंबर के बारे में पता करना शुरू किया। कालसी में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। वह नंबर किसी मनोज नाम के व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत था। इसकी लोकेशन निकाली गई तो यह आगरा के रकाबगंज में आई। पुलिस टीम बनाकर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए गए। आरोपी को रकाबगंज से ही गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनोज कुमार निवासी नरहौली, हेवरा, इटावा, सैफई उत्तर प्रदेश बताया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने ठेकेदार के बारे में करीब दो माह पहले पता किया था। पता चला था कि वह ए क्लास के ठेकेदार हैं और उनके पास काफी पैसा है।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी के विश्नोई गैंग से होने के अभी तक कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। कुख्यात गैंग के सभी सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी मनाेज के बारे में भी पुलिस पड़ताल कर रही है। अंदेशा है कि वह उत्तर प्रदेश की किसी गैंग से जुड़ा हो सकता है। उसने एक लाख रुपये जिस खाते में जमा कराए थे, उसे फ्रीज कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments