Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिबीस नवंबर तक जारी रहेगी बदरीनाथ यात्रा, दर्शनों को लगातार पहुंच रहे...

बीस नवंबर तक जारी रहेगी बदरीनाथ यात्रा, दर्शनों को लगातार पहुंच रहे श्रद्धालु

देहरादून: उत्तराखंड स्थित चार पसिद्ध धामों में तीन धाम केदारनाथ, गंगांत्री और यमुनोत्री के शीतकालीन कपाट बंद होने के बाद बदरीनाथ धाम यात्रा बीस नवंबर तक जारी है। जिसके तहत ऋषिकेश स्थित चारधाम यात्रा बस टर्मिनल पर सभी विभाग, जैसे चिकित्सा, पुलिस, परिवहन, पर्यटन‌, देवस्थानम, नगरनिगम, हेल्प डेस्क अभी भी कार्यरत हैं। वहीं हरिद्वार एवं ऋषिकेश यात्रा बस अड्डे से तीर्थयात्रीयों का लगातार बदरीनाथ धाम यात्रा के लिए रवाना होना जारी है।। जिसको लेकर बदरीनाथ धाम में सभी ब्यवस्थायें सुचारू रखी गई हैं।

इसके अलावा केदारनाथ भगवान की पंचमुखी उत्सव मूर्ति छः नवंबर को कपाट बंद होने के बाद विगत सोमवार आठ नवंबर को पंचकेदार शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में स्थापित होते ही भगवान केदारनाथ की शीतकालीन पूजाएं शुरू चुकी हैं।

चारों धाम के तीर्थ पुरोहितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कपाट बंद होने के बाद परंपरागत रूप गंगोत्री धाम की शीतकालीन पूजाएं गद्दीस्थल मुखबा(मुखीमठ) तथा यमुना जी की शीतकालीन पूजाएं खरसाली (खुशीमठ) में संपन्न हो रही हैं। वहीं बदरीनाथ केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में कपाट बंद होने के बाद शीतकालीन गद्दी स्थलों में छः माह शीतकालीन पूजाएं होती हैं।

देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि आज तक चार लाख तिरासी हजार से अधिक तीर्थयात्री उत्तराखंड चारधाम दर्शन को पहुंचे हैं। बताया कि केदारनाथ धाम सहित गंगोत्री.यमुनोत्री जी के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो गये है। वहीं 20 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे। द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट 22 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद होंगे‌ व 25 नवंबर को मद्महेश्वर मेला आयोजित होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments