Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डबदरीनाथ पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, लिया भगवान बदरी विशाल का आशीर्वाद

बदरीनाथ पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, लिया भगवान बदरी विशाल का आशीर्वाद

गोपेश्‍वर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान वह धाम में प्रस्तावित कार्यों के लिए स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। पांच नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह बाबा केदारनाथ के दर्शन करेंगे। केंद्र सरकार ने केदारनाथ की तर्ज पर बदरीनाथ धाम को भी संवारने का निर्णय लिया है।

लिए बजट भी स्वीकृत किया गया है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान बदरीनाथ धाम के सुंदरीकरण कार्यों को लेकर चर्चा कर सकते हैं। इसी के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बदरीनाथ पहुंचे। इस दौरान मुख्य सचिव एसएस संधु भी उनके साथ हैं। मुख्‍यमंत्री 11 बजे तक देहरादून लौट आएंगे।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बदरीनाथ धाम के लिए मास्टर प्लान के तहत कार्य चल रहा है। इसके लिए 250 करोड़ रुपये की धनराशि भी प्राप्त हो गई है। मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों का निरीक्षण करते हुए प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments