Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डहरिद्वार से शिमला जा रही HRTC बस पलटी

हरिद्वार से शिमला जा रही HRTC बस पलटी

देहरादून: आज सुबह हरिद्वार से शिमला जा रही एचआरटीसी की बस हरिपुर-मीनस मार्ग पर कोटा-क्वानू के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बस सवार कुछ लोगों को हल्की चोटें आई है। घटना की सूचना से राजस्व पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई।

सुबह हरिद्वार से शिमला जा रही एचआरटीसी की बस हरिपुर-मीनस मार्ग पर कोटा-क्वानू के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बस चालक सुनील कुमार पुत्र हरी सिंह निवासी ग्राम बोधना, चौपाल-हिमाचल, परिचालक सुनील पुत्र सुरेश कुमार ग्राम मोहल कांगड़ा, बस सवार यात्री में नेपाली मूल की सपना देवी व सहारनपुर निवासी दिलशाद समेत चार लोगों को हल्की चोटें आई है।

इस संबंध में नायब तहसीलदार चकराता केशवदत्त जोशी ने बताया बस में 25 लोग सवार थे‌। बताया जा रहा है ब्रेक फेल होने की वजह से यात्री बस संतुलन बिगड़ने से अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। चालक की सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments