Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeहादसाचमोली के पीपलकोटी में बड़ी घटना, करंट लगने से सब इंस्पेटक्टर सहित...

चमोली के पीपलकोटी में बड़ी घटना, करंट लगने से सब इंस्पेटक्टर सहित 16 की मौत

देहरादून: चमोली जिले में बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां नमामि गंगे कार्य के दौरान फैले करंट से उत्तराखंड पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर 3 होमगार्ड सहित अब तक 16 लोगों की मरने की सूचना है।

अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. वी मुरुगेशन ने बताया कि चमोली के पीपलकोटी में सीवेज ट्रीटमेंट का काम चल रहा है। मंगलवार रात एक युवक की मौत हो जाने के कारण बुधवार सुबह वहां पर पंचायतनामा की कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में फैले करंट के कारण 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल हैं जिन्हें हेलीकॉप्टर के माध्यम से हायर सेंटर पहुंचाया जा रहा है।

सूचना के मुताबिक मृतकों में उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी पीपलकोटी, होमगार्ड मुकुंद राम पुत्र श्यामदास निवासी हरमनी चमोली उम्र 55, होमगार्ड गोपाल पुत्र माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली उम्र 57 वर्ष, होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली, सुमित पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल निवासी ग्राम रांगतोली चमोली उम्र 25 वर्ष, सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमानी चमोली उम्र उम्र 33, देवी लाल पुत्र असील दास निवासी हर्मनी उम्र 45 वर्ष, योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हर्मनी, सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष, विपिन पुत्र सोबत निवासी पाटोली गोपेश्वर उम्र 26 वर्ष, मनोज कुमार निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष, सुखदेव पुत्र एलम दास ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष, प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हर्मनी, दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हर्मनी उम्र 33, महेंद्र लाल निवासी हरमनी उम्र 48 वर्ष, गणेश पुत्र महेंद्र लाल निवासी हरमनी उम्र 27 वर्ष बताये जा रहे हैंI

वहीं घायलों में महेश कुमार पुत्र रूपदास खैनुरी उम्र 32, नरेन्द्र लाल पुत्र असील दास, हरमनी उम्र 35, आनंद पुत्र गम्मालाल, पाटुली उम्र 42, धीरेन्द्रर रावत पुत्र राजेन्द्र रावत उम्र 41, पवन राठौर पुत्र उदय सिंह चमोली, सुशील कुमार पुत्र सुदामा लाल उम्र 27 हरमनी, सन्दीय मेहरा पुत्र सुलोचन उम्र 34 रुद्रप्रयाग

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments