Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिबिहार में ‘विकृत’ राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने पर भाजपा ने बिहार सरकार...

बिहार में ‘विकृत’ राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने पर भाजपा ने बिहार सरकार पर लगाया आरोप

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राम सूरत राय ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ‘विकृत’ तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज का अपमान किए जाने का आरोप लगाया हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर विकृत तिरंगों का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिनमें से एक तिरंगा एक पेड़ की शाखा से बंधा हुआ है और दूसरा एक घर के ऊपर फहराया गया है। इस विडियो पर भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि यह घटना औराई की है, जो राय का निर्वाचन क्षेत्र है।

राय ने किसी पार्टी का जिक्र किए बिना कहा कि नयी सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में आपके शपथ लेने के बाद आपके गठबंधन सहयोगी के एक कार्यकर्ता ने अशोक चक्र को अर्धचंद्र और तारे से बदल दिया, जो कि राष्ट्रध्वज का अपमान है और भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।

राम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से अचानक बाहर होने के विरोध में औराई में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा में यह आरोप लगाया। मुजफ्फरपुर अनुमंडल अधिकारी ज्ञान प्रकाश ने कहा कि संबंधित पुलिस अधिकारियों को आरोप की पुष्टि करने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments