Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिभाजपा ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी की अपने उम्मीदवारों...

भाजपा ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी की अपने उम्मीदवारों की सूची

देहरादून: देश में उपचुनाव के चलते राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सभी पार्टियों ने चुनाव के लिए कमर कस ली है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

सूची के अनुसार, पार्टी ने घनश्याम लोधी और दिनेश लाल यादव को उत्तर प्रदेश से चुनावी मैदान में खड़ा किया है। वहीं, सीएम माणिक साहा को त्रिपुरा, राजेश भाटिया को दिल्ली और गंगोत्री कुजूर को झारखंड से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है।

भाजपा फिर से आजमगढ़ से भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को उम्मीदवार के तौर पर उतार रही है। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में भी आजमगढ़ से उन्हें टिकट दिया गया था लेकिन तब वो चुनाव हार गए थे। इसके साथ ही पार्टी ने रामपुर से भी अपने उम्मीदवार के तौर पर घनश्याम लोधी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

इसके अलावा त्रिपुरा के टाउन बोरदोवली से माणिक शाह, अगरतला से अशोक सिन्हा, सुरमा से स्वप्न दास पाल, जुबराजनगर से मालिता देबनाथ, आंध्र प्रदेश की आत्मकूर से गुंदलपल्ली भरत कुमार यादव, झारखंड की मंदर से गंगोत्री कुजुर तथा दिल्ली की राजिंदर नगर से राजेश भाटिया को भाजपा ने टिकट दिया है।

बता दें, चुनाव आयोग ने लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 6 जून से शुरू होने की घोषणा की है। वहीं 9 जून को नामांकन की आखिरी तारीख है। 10 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 13 जून तक ही कोई नामांकन वापिस ले पाएगा। चुनाव आयोग के ऐलान के अनुसार 23 जून को मतदान होगा और परिणाम 26 जून को आएंगे।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments