Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिधर्म की राजनीति करती है भाजपा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले

धर्म की राजनीति करती है भाजपा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले

देहरादून: महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने भाजपा पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा जाति आधारित जनगणना नहीं करना चाहती है क्योंकि वह धर्म की राजनीति करती है।

महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने जाति आधारित जनगणना न कराने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भूमिका स्पष्ट है कि जाति आधारित जनगणना होनी चाहिए क्योंकि इससे कई मुद्दों को सुलझाने में मदद मिलेगी। लेकिन भाजपा जाति के आधार पर जनगणना नहीं करना चाहती क्योंकि वह धर्म के आधार पर राजनीति करती है| 

बता दें, देश में इन दिनों जाति आधारित जनगणना को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इसकी शुरुआत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जाति आधारित जनगणना कराने के एलान से हुई है।

शुक्रवार को हुई सर्वदलीय बैठक में सभी दल के नेता जाति आधारित जनगणना कराने पर सहमत हो गए। जनगणना कराने के साथ ही आर्थिक सर्वेक्षण भी कराया जाएगा। माना जा रहा है कि इसमें करीब नौ महीने का समय लग सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments