Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डविधानसभा सत्र के दोनों दिन, उत्तराखंड क्रांति दल करेगा. गैरसैण मे उपवास:...

विधानसभा सत्र के दोनों दिन, उत्तराखंड क्रांति दल करेगा. गैरसैण मे उपवास: काशी सिंह ऐरी

देहरादून: उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को सम्बोधित कियाI उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच परिसंपतियों के बंटवारे पर भी सवाल खड़े किये। वहीं कृषि कानूनों की वापसी को किसानों की बड़ी जीत बताया

इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल महिलाओं के अधिकारों एवं उनको रोजगार मुहैया कराने,पुरानी पेंशन लागू करने,समस्त सरकारी विभागों के सविंदा कर्मियों को नियमित करने, बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करने के लिए कटिबद्ध है|

ऐरी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार के मुखिया परिसंपतियों के बटवारा को लेकर ढोंग कर रहे है, इनकी मंसा साफ नहीं है, जब राज्य का चुनाव आ रहा है जनता को बरगालने का काम परिसम्पतियों को लेकर भाजपा कर रही है, यू.पी. के मुखिया के साथ हल निकलने के लिए कमेठी बनाकर सयुक्त सर्वे करना आदि सब करना उत्तराखंड के जनता के साथ धोखा कर रही हैI

इस मौके पर उन्क़ृहोंने कृषि क़ानून को लेकर कहा कि इन क़ानूनों कि वापसी किसानों की जीत है, किसानों के लम्बे संघर्षो और आंदोलन के दौरान हुई शहादतों के कारण केंद्र सरकार मजबूर हुई|

उन्होंने कहा कि दल गैरसैण मे होने वाले विधानसभा का शीतकालीन सत्र के पहले व दूसरे दिन दल जनपदों के मुख्यालयों मे राज्य के मुद्दों व विभिन्न मांगो को लेकर उपवास रखेगा, स्वयम ऐरी के नेतृत्व मे गैरसैण मे सत्र के दोनों दिन उपवास किया जाना है, ऐरी ने कहा कि दल के केंद्रीय महामंत्री सुनील ध्यानी को सदस्य अभियान का प्रभारी बनाया गया था | सघन सदस्यता अभियान को तेजी के साथ हर बूथ तक ले जाने को लेकर आज ऐरी के द्वारा जनपदों के जिलाध्यक्ष जिसमे देहरादून महानगर अध्यक्ष दीपक रावत, परवादून के अध्यक्ष संजय डोभाल, पछवादून के जिलाध्यक्ष गणेश काला व जनपद टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत व डीडीहाट के लिए सदस्यता बुक सौपी गयी|जो हर बूथ तक पहुंचेंगे |

ऐरी ने कहा कि जनपदों के प्रभारी 5 दिसम्बर 2021 तक प्रत्याशियों की विधानसभावार सूची का पेनल बनाकर दल के संसदीय बोर्ड को भेजेंगे, जिसे दल तुरंत प्रत्याशियों की सूची जारी की जायेगी |

प्रेस वार्ता मे बी डी रतूड़ी, चंद्रशेखर कापड़ी,ललित बिष्ट, सुनील ध्यानी, जय प्रकाश उपाध्याय, शांति भट्ट,हेम पंत,राजेंद्र बिष्ट आदि उपस्थित थे| |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments