Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी की मौजूदगी में, एलारा फाउंडेशन लंदन व जिला अस्पताल चंपावत...

सीएम धामी की मौजूदगी में, एलारा फाउंडेशन लंदन व जिला अस्पताल चंपावत के बीच एमओयू साइन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में शनिवार को सीएम आवास पर “एलारा फाउंडेशन” लंदन, “रॉयल फ़्री लंदन नेशनल हेल्थ सर्विस फाउंडेशन ट्रस्ट” हॉस्पिटल और जिला अस्पताल चंपावत के बीच एमओयू साइन किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में उत्तराखंड के युवाओं के लिए करियर परामर्श पोर्टल ukcareers.in का शुभारंभ किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सभी प्रतिनिधियों को शुभकामना प्रदान करते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है यह पहल प्रदेश के चम्पावत जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतरी के लिए कारगर सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता की सुविधा के लिए हर क्षेत्र में सरलीकरण की प्रक्रिया पर विशेष जोर दे रही है ताकि जनता को अधिक से अधिक लाभ हो सके।

इस दौरान स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि लंदन के प्रतिष्ठित हॉस्पिटल “रॉयल फ्री लंदन नेशनल हेल्थ सर्विस” का भारत में पहली बार उत्तराखंड के जिला अस्पताल चंपावत में टेलीमेडिसिन और वर्चुअल ओपीडी के साथ ही एक्शन प्रोग्राम संचालित किया जाएगा। इससे दोनों देशों में स्वास्थ्य सम्बंधी आधुनिक तकनीक का आदान प्रधान किया जाएगा।

इस दौरान एलारा फाउंडेशन के सीईओ राज भट्ट, रॉयल फ़्री लंदन हॉस्पिटल के प्रतिनिधि देवाशीष घोष, अभिनेता दिलीप ताहिल, प्रो. दुर्गेश पंत एवं अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments