Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसहस्त्रधारा में पहाड़ से गिरा बोल्डर, दुकान क्षतिग्रस्त

सहस्त्रधारा में पहाड़ से गिरा बोल्डर, दुकान क्षतिग्रस्त

देहरादून: बुधवार रात को हुई बारिश के कारण सहस्त्रधारा बस स्टैंड के निकट दुकान के ऊपर एक बड़ा बोल्डर गिर गया। जिससे एक दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में एक मकान की दीवार भरभरा कर गिरने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गयी। दोनो की दुर्घटनाओं में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।

राजपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र चैहान ने बताया कि घटना बुधवार रात 9.20 बजे की है। सहस्त्रधारा बस स्टैंड के पास मनोज गुप्ता की दुकान के ऊपर पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर गिर गया, जोकि मनोज गुप्ता की छत पर गिरा। दुकान को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त करते हुए पत्थर सड़क पर गिर गया।

सूचना पर चैकी आईटी पार्क से चैकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो पता चला कि उक्त स्थान पर कोई जनहानि नहीं हुई है। दुकान पत्थर गिरने की वजह से पूरी तरह से खत्म हो गई है। सहस्त्रधारा बस स्टैंड पर निवासरत सभी लोगों को वहां से अन्य स्थान पर शिफ्ट किया गया है तथा सभी लोगों को बरसात के मद्देनजर सतर्क रहने के लिए सूचित किया गया है।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments