Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डगढ़वाल केंद्रीय विवि के वित्त अधिकारी ने दिया इस्तीफा

गढ़वाल केंद्रीय विवि के वित्त अधिकारी ने दिया इस्तीफा

श्रीनगर: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि श्रीनगर के वित्तीय अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बीते माह 1 जून को पदभार संभाला था। विवि में पांच साल बाद वित्त अधिकारी के पद पर स्थायी नियुक्ति हुई थी। वित्त अधिकारी श्रीवास्तव ने केंद्रीय संस्कृत विवि दिल्ली में वित्त अधिकारी पद पर चयन होने व निजी कारणों से इस्तीफा दिया है।

विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने वित्त अधिकारी के इस्तीफे की पुष्टि की। वर्ष 2018 में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि श्रीनगर के तत्कालीन वित्त अधिकारी पदमाकर मिश्र का कार्यकाल पूरा हुआ। जिसके बाद लगातार विवि में वित्त अधिकारी का पद रिक्त चल रहा था। इस दौरान प्रो. एनएस पंवार व डा. एके मोहंती ने वित्त अधिकारी का प्रभार संभाला।

गढ़वाल विवि के स्वर्ण जंयती वर्ष में हो रहे मिशन मोड की नियुक्ति प्रक्रिया में मई 2023 में वित्त अधिकारी पद पर संतोष कुमार श्रीवास्तव का चयन हुआ। नवनियुक्त वित्त अधिकारी ने 1 जून को पदभार संभाला। विवि को पांच साल से अधिक समय के बाद स्थायी वित्त अधिकारी मिला, लेकिन अब वित्त अधिकारी श्रीवास्तव ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

बताया जा रहा है कि वित्त अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव का चयन केंद्रीय संस्कृत विवि दिल्ली में वित्त अधिकारी पद पर हो गया है। साथ ही उन्होंने इस्तीफे के पीछे निजी कारण भी बताया है। कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने बताया विवि के वित्त अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्ताव का इस्तीफा मिला है, जो अभी प्रक्रिया में है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments