Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डजौलीग्रांट एयरपोर्ट के अंदर तक पहुंचेगी बस सेवा, सीएम धामी ने पांच...

जौलीग्रांट एयरपोर्ट के अंदर तक पहुंचेगी बस सेवा, सीएम धामी ने पांच इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रेंजर्स ग्राउंड से स्मार्ट सिटी की पांच इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बसें एयरपोर्ट रूट पर संचालित होंगी।

शहर से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के अंदर तक अब सीधी बस सेवा से भी पहुंच सकेंगे। अब तक निजी वाहन या टैक्सी ही आने-जाने का साधन था। प्रीमियम श्रेणी की पूरी तरह वातानुकूलित इन बसों में न्यूनतम किराया सौ रुपये और अधिकतम किराया दो सौ रुपये होगा। यह इलेक्ट्रिक बसें आईएसबीटी से एयरपोर्ट की पार्किंग और पैसेफिक गोल्फ सहस्रधारा रोड से एयरपोर्ट पार्किंग के बीच सेवाएं देगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए समयसारिणी भी जारी कर दी गई है। आधुनिक सुविधाओं से लैस 26 सीटर बसों में यात्री आरामदायक सफर कर सकेंगे। जिलाधिकारी एवं स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सीईओ सोनिका ने बताया कि एयरपोर्ट रूट पर सफल ट्रायल के बाद स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसों का संचालन गुरुवार से शुरू हो गया है। 

आईएसबीटी से एयरपोर्ट : आईएसबीटी, कारगी चौक, विधानसभा रिस्पना पुल, जोगीवाला, मोहकमपुर, डोईवाला क्रॉसिंग, एयरपोर्ट।  
एयरपोर्ट से पैसेफिक गोल्फ : एयरपोर्ट, डोईवाला क्रॉसिंग, मोहकमपुर, जोगीवाला, विधानसभा रिस्पना पुल, आराघर चौक, लैंसडौन चौक, सर्वे चौक, सहस्रधारा क्रॉसिंग, पैसेफिक गोल्फ सहस्रधारा रोड।

इस प्रकार होगी बसों की टाइमिंग

आईएसबीटी और पेसिफिक गोल्फ से एयरपोर्ट के लिए

आईएसबीटी से सुबह 6 बजे चलेगी 7:20 एयरपोर्ट पहुंचेगी
आईएसबीटी से सुबह 7 बजे चलेगी, 8:20 एयरपोर्ट पहुंचेगी
पैसेफिक गोल्फ से 9.30 बजे, 11.15 बजे एयरपोर्ट पहुंचेगी
पैसेफिक गोल्फ से 10: 45 बजे चलेगी,12.30 बजे एयरपोर्ट
आईएसबीटी से सुबह 11:15 बजे चलेगी, 12:45 बजे एयरपोर्ट
आईएसबीटी से दोपहर 1:45 बजे चलेगी, 3:15 बजे एयरपोर्ट
पैसेफिक गोल्फ से अपराह्न 3:25 बजे, 5:10 बजे एयरपोर्ट
आईएसबीटी से तड़के 3:45 बजे चलेगी, 5:15 बजे एयरपोर्ट

एयरपोर्ट से आईएसबीटी और पेसीफिक गोल्फ के लिए

एयरपोर्ट से सुबह 7:45 बजे, 9:30 बजे पैसेफिक गोल्फ पहुंचेगी  
एयरपोर्ट से सुबह 8:30 बजे, 10:45 बजे पैसेफिक गोल्फ पहुंचेगी 
एयरपोर्ट से सुबह 11:30 बजे, 1:00 बजे आईएसबीटी पहुंचेगी 
एयरपोर्ट से दोपहर 12:40 बजे, 2:10 बजे आईएसबीटी पहुंचेगी 
एयरपोर्ट से दोपहर 1:40 बजे, अपराह्न 3:25 बजे पैसेफिक गोल्फ  
एयरपोर्ट से अपराह्न 3:30 बजे, शाम 5:15 बजे पैसेफिक गोल्फ   
एयरपोर्ट से शाम 5:45 चलेगी, 7:30 बजे पैसेफिक गोल्फ पहुंचेगी
एयरपोर्ट से देर शाम 7:00 बजे, 8:30 बजे आईएसबीटी पहुंचेगी

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments