Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्ड27 जुलाई को सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, कई अहम...

27 जुलाई को सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार 27 जुलाई को कैबिनेट बैठक होने जा रही है। सचिवालय स्थित विश्व कर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में शाम पांच बजे से यह बैठक शुरू होगी।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इस बैठक में अनेकों प्रस्ताव आने की संभावना हैं। इस दौरान कैबिनेट हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को हरी झंडी दे सकती है।

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को अक्तूबर से पहले हर हाल में चुनाव कराने के आदेश दिए हैं। पहले कुंभ और कोविड और अब कावंड़ यात्रा के चलते यह चुनाव नहीं हो पाए थे। इसके साथ ही इस बैठक में ई-वाहन व ई-चार्जिंग पालिसी, सरकारी अस्पतालों में आउटसोर्स के कर्मचारियों को लेकर कैबिनेट सब कमेटी की सिफारिश, नर्सिंग नियमावली में संशोधन आदि कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments