Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeशिक्षाकैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने किया स्मृति विकास मेले का शुभारंभ

कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने किया स्मृति विकास मेले का शुभारंभ

टिहरी: कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने कीर्तिंनगर में अमर शहीद नागेन्द्र सकलानी एवं मोलू भरदारी स्मृति विकास मेले में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर काबीना मंत्री ने नगर पंचायत कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल में 283.39 लाख की लागत से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन निस्तारण स्थल का लोकार्पण भी किया। वहीं नगर पंचायत कीर्तिनगर के लिए अटल सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 40 लाख रूपये देने की घोषणा की । इस मौके पर विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, अध्यक्ष नगर पंचायत कीर्तिनगर कैलाशी देवी जाखी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

जनपद के तहसील कीर्तिंनगर के समीप रामलीला मैदान में आयोजित अमर शहीद नागेन्द्र सकलानी एवं मोलू भरदारी स्मृति विकास मेले प्रतिभाग करते हुए जनपद प्रभारी मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीद एवं सैनानी स्मारक, अमर शहीद मोलू भरदारी स्मारक एवं अमर शहीद नागेन्द्र सकलानी स्मारक में माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अग्रवाल ने अमर शहीद नागेन्द्र सकलानी एवं मोलू भरदारी के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। वहीं नगर पंचायत कीर्तिंनगर की 4 साल की उपलब्धि से संबंधित स्मारिका का विमोचन सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए।

इस मौके पर काबीना मंत्री ने बताया कि यह मेला निरन्तर सोपान की तरह आगे बढ़ता जा रहा है। इस मेले को 2011 में राजकीय मेला घोषित किया गया था। उन्होंने वर्ष 2023 के सफाई सर्वेक्षण अभियान में नगर पंचायत कीर्तिनगर के अव्वल आने की अपेक्षा की। साथ ही जनता से भी इस अभियान में सहयोग की अपील की। मंत्री ने देवप्रयाग विधायक की मांग नगर पंचायत कीर्तिनगर में राजस्व भूमि को नगर पंचायत के नाम करने के प्रकरण पर एसडीएम देवप्रयाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

इस दौरान अग्रवाल ने नगर पंचायत कीर्तिनगर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन निस्तारण स्थल का लोकार्पण किया। उन्होंने नगर पंचायत के अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना के अंतर्गत वार्ड दो कीर्तिनगर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन निस्तारण स्थल का लोकार्पण हुआ। इससे कीर्ति नगर की नगर वासियों को सीधा लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर एसडीएम व मेलाध्यक्ष देवप्रयाग सोनिया पंत, जनप्रतिनिधि नरेन्द्र भण्डारी, अशोक तिवारी, केदार बिष्ट, सोहन पंवार सहित अन्य गणमान्य, पूर्व सैनिक, स्कूली बच्चे एवं जनसमूह मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments