Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल से मिले दून सिटीजन काउंसिल के अध्यक्ष (रि) ब्रिगेडियर के जी...

राज्यपाल से मिले दून सिटीजन काउंसिल के अध्यक्ष (रि) ब्रिगेडियर के जी बहल

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को राजभवन में दून सिटीजन काउंसिल के अध्यक्ष ब्रिगेडियर (रि) के जी बहल ने शिष्टाचार भेंट की। ब्रिगेडियर बहल ने राज्यपाल को अंग्रेजी में अनुवादित पुस्तक ‘भगवत गीता’ भेंट की। उनके द्वारा भगवत गीता को अंग्रेजी काव्य में अनुवाद किया गया है। उन्होंने राज्यपाल से इस पुस्तक के विमोचन के लिए भी आग्रह किया।

राज्यपाल ने ब्रिगेडियर बहल के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित ही उनके द्वारा किए गए गीता के अंग्रेज़ी काव्य रूपी अनुवाद का लाभ कई लोगों को होगा। गीता का अंग्रेजी भाषा के अलावा अन्य भाषाओं में पहले भी अनुवाद किया जा चुका है, इससे गीता के संदेश जन-जन तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि गीता एक ऐसा अद्भुत ग्रंथ है जो पूरी दुनिया और मानव जाति के लिए है व उसके संदेश शाश्वत हैं। राज्यपाल ने इस पुस्तक की प्रशंसा की और पुस्तक के विमोचन के लिए अपनी सहमति भी व्यक्त की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments