Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डचमोली हादसे पर प्रदेश के मुखिया अपनी जवाबदेही से नही बच सकतेः...

चमोली हादसे पर प्रदेश के मुखिया अपनी जवाबदेही से नही बच सकतेः गोदियाल

ऋषिकेश: उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि चमोली में करंट हादसे को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाये हैंI गोदियाल ने इस हादसे को मानवीय भूल का नतीजा बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री इस मामले में जवाबदेही से नहीं बच सकते।

अपने एक बयान में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि निश्चित रूप से यह हादसा मानवीय भूल का नतीजा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जवाबदेही से नहीं बच सकते। आरोप लगाया कि पीड़ितों के आश्रितों को अब तक आर्थिक सहायता नहीं मिल पाई है। सरकारी परिसर में यह घटना घटी है,16 लोग की जान चली गई। उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की ओर से 25 लाख रुपये परिवारों को आर्थिक सहायता तत्काल दी जाए। घटना के बाद दिव्यांग हुए व्यक्तियों को अतिरिक्त आर्थिक सहायता दी जाए। प्रत्येक मृतक के एक आश्रित को सरकारी सेवा में लिया जाए।

ऋषिकेश प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेता गोदियाल ने कहा कि सरकार ने जो एफआइआर दर्ज की है उससे सरकार की मंशा पर सवाल उठते हैं। ज्वाइंट वेंचर कंपनी के खिलाफ गोलमोल मुकदमा कराया गया है, जबकि नामजद मुकदमा होना चाहिए था। सरकार दोषियों को बचाना चाहती है।

मणिपुर की घटना पर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष ने कहा प्रधानमंत्री ने मणिपुर की घटना पर प्रतिक्रिया दे दी है। लेकिन वनन्तरा रिसार्ट मामले में अब तक चुप्पी नहीं तोड़ी है। प्रधानमंत्री को चाहिए कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के लिए मुख्यमंत्री को निर्देशित करें।

इस मौके पर कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला, जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह मियां, विमला रावत, सुधीर राय, मनीष शर्मा, ललित मोहन मिश्र आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments