Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डचारधाम यात्रा बढ़ने से बढ़ रहें है कोरोना के मामले, बिना मास्क...

चारधाम यात्रा बढ़ने से बढ़ रहें है कोरोना के मामले, बिना मास्क पकडे जाने पर हजार रुपये जुरमाना

देहरादून: राज्य में चारधाम यात्रा करने वाले यात्रियों की बढ़ोतरी के साथ ही कोरोना के मामलों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे के भीतर 23 नए कोरोना संक्रमित मिले हैंI जबकि 19 मरीज ठीक हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को 1241 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि छह जिलों में 23 लोगों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ ही राज्य में गतिमान चारधाम यात्रा को देखते हुए देहरादून जिले के जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिन तीर्थयात्रियों ने मास्क नहीं पहना होगा, उनका पंजीकरण नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पांच सौ से लेकर एक हजार रुपये तक का जुर्माना वसूला जाएगा। बता दें कि बुधवार को देहरादून में 14, हरिद्वार में 3, ऊधमसिंह नगर में 2, पौड़ी में 2, नैनीताल व टिहरी जिले में 1-1 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं इसके साथ राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 115 हो गई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments