Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डवेल्हम गर्ल्स स्कूल में छह छात्राएं कोरोना संक्रमित, स्कूल माइक्रो कंटेनमेंट...

वेल्हम गर्ल्स स्कूल में छह छात्राएं कोरोना संक्रमित, स्कूल माइक्रो कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित

देहरादून : डालनवाला क्षेत्र स्थित वेल्हम गर्ल्स स्कूल में छह छात्राएं कोरोना संक्रमित पाई गई I एक साथ छह छात्राओं के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर स्कूल को माइक्रो कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। स्कूल में बाहरी लोगों की आवाजाही पर अगले आदेशों तक रोक लगा दी गई है।

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने इस क्षेत्र को कंटेनमेंट या माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित करने के लिए जिलाधिकारी से अनुरोध किया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी डॉ. आर. राजेेश कुमार ने वेल्हम गर्ल्स स्कूल को उत्तराखंड महामारी कोविड-19 रेगुलेशंस-2020, महामारी अधिनियम वर्ष 1897 और आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अधीन माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। 

वहीं, बुधवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल में जाकर प्रबंधन को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही छात्राओं से हालचाल पूछा। इसके अलावा संक्रमित मिलीं छात्राओं के संपर्क में आईं अन्य छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ की भी कोरोना जांच के लिए नमूने लिए जा रहे हैं। संक्रमित मिलीं छात्राओं के संपर्क में आईं अन्य छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ की भी कोरोना जांच के लिए नमूने लिए जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम बृहस्पतिवार को भी स्कूल का निरीक्षण करेगी। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments