Latest news
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयलव मैरिज करने पर युवक की चाकू मार कर की हत्या,ऑनर...

लव मैरिज करने पर युवक की चाकू मार कर की हत्या,ऑनर किलिंग की आशंका

देहरादून : हैदराबाद से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है । जहाँ एक शख्स को मुस्लिम लड़की से लव मैरिज करने पर जान से मार दिया गयाI जानकारी के मुताबिक शख्स की हत्या उसके पत्नी के भाईयों ने की है।
अपको बता दें कि बिलापुरम नागराजू नाम के शख्स ने इस साल सैयद अश्रीन सुल्ताना नाम की लड़की से लव मैरिज की थी। वो दोनों कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को चाहते थे। शादी के बाद सुल्ताना ने अपनी मर्जी से अपना नाम पल्लवी रख लिया था।
पुलिस के अनुसार बुधवार को जब दोनों पति-पत्नी बाइक से जा रहे थे, तभी सुल्ताना के भाईयों ने शहर के एलबी नगर इलाके में एक चौराहे पर लोहे की रॉड से हमला किया। इस हमले में शख्स की मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। लाल बहादुर नगर के एसीपी श्रीधर रेड्डी के अनुसार, “शख्स की दो लोगों ने हत्या कर दी। मृतक अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार था। हाल ही में उनकी शादी हुई थी और दोनों अलग-अलग समुदायों के थे। मृतक की पत्नी के भाइयों ने नागराजू के साथ मारपीट की और फिर उस पर रॉड से वार किया, जिससे शख्स की मौत हो गई।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments