Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डमाँ के आशीर्वाद के साथ पंचूर से सीएम योगी की धूम-धाम से...

माँ के आशीर्वाद के साथ पंचूर से सीएम योगी की धूम-धाम से हुई विदाई

देहरादून : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर से दो दिवसीय प्रवास के बाद रवाना हो गए। इससे पहले वह अपने कक्ष से सीधे निकले, आंगन में बैठी मां के पास पहुंचे। आशीर्वाद लेने के बाद आगे बढ़ गए। सीएम योगी बिथ्यानी हेलीपैड जाने के लिए कार से रवाना हुए।

योगी आदित्यनाथ गुरुवार को हरिद्वार में एक कार्यक्रम में होटल अलकनंदा को उत्तराखंड राज्य को सौंपेंगे। साथ ही वह नवनिर्मित भागीरथी पर्यटक आवास गृह का भी लोकार्पण करेंगे। वह इसके बाद लखनऊ लौट जाएंगे।

उनके गांव में उनकी दो दिवसीय प्रवास के बाद विदाई की तैयारी की गई। परंपरागत तरीके से ढोल दमाऊ घर के बाहर बजने के लिए तैयार किये गये । आसपास के क्षेत्र से भाजपा के पदाधिकारीयों ने उनसे मिलकर उन्हें अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments