Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री धामी पहुंचे केदारनाथ धाम, दर्शनों के बाद पुनर्निर्माण कार्यो का भी...

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे केदारनाथ धाम, दर्शनों के बाद पुनर्निर्माण कार्यो का भी कियाअवलोकन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को सुबह 9 बजे केदारनाथ नाथ धाम पहुंचे। सीएम के पहुंचने पर देवस्थानम बोर्ड सहित जिला प्रशासन‌ और तीर्थ पुरोहितों ने हेली पेड पर जाकर उनकी अगवानी करने के साथ स्वागत किया। वहां से मुख्यमंत्री सीधे केदारनाथ मंदिर दर्शनों के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने
बाबा केदारनाथ भगवान के दर्शन किये। उनकी ओर से मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने रुद्राभिषेक का पाठ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बाबा केदार से देश एवं प्रदेश के लिए खुसहाली की मंगलकामना की। वहीं देवस्थानम बोर्ड ने उन्हें केदारनाथ भगवान का प्रसाद एवं रूद्राक्ष की माला भेंट की।

उसके बाद मुख्यमंत्री आदि गुरु शंकराचार्य जी के समाधि स्थल गये और वहां समाधि स्थल पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। आदि गुरु शंकराचार्य जी की मूर्ति को‌ हेलीकॉप्टर से कुछ दिनों‌ पूर्व‌ ही केदारनाथ धाम पहुंचाया गया है।

मुख्यमंत्री ने संपूर्ण केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों  का मौके पर अवलोकन भी किया। उन्होंने पुनर्निर्माण में लगे अधिकारियों, इंजीनियरों, मजदूरो के साथ ही श्रृद्धालुओं से भी बातचीत की।

इस अवसर पर उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के  सदस्य एवं वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती, पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, जिलाधिकारी मनुज गोयल, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल उपजिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह देवस्थानम बोर्ड के मंदिर प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रबंधक अरविंद शुक्ला, प्रदीप सेमवाल भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments