Latest news
कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत गंगोत्री धाम में डीएम ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा गैस आपूर्ति को लेकर उभरा संकट, कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति पर रोक सूबे के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालयः डॉ. धन सिंह उत्तराखंड में ग्रामीणों से खरीदा गया 5 करोड़ 42 लाख रुपए का पिरूल पर्यटन मंत्री का भराड़ीसैण विधान सभा भवन परिसर में डेस्टिनेशन मैरिज का सुझाव गैरसैंण बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में पास हुए 11 विधेयक सदन में गूंजा मानव-वन्य जीव संघर्ष का मुद्दा फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस

[t4b-ticker]

Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में सुनी जन समस्याए

मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में सुनी जन समस्याए

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हल्द्वानी प्रवास के दौरान सर्किट हाउस काठगोदाम में विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों एव आम नागरिकों से भेंट कर समस्यायें सुनी एवं उनके समाधान के लिए आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकास की धारा को समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। इसके लिए तीन बिंदुओं सरलीकरण, समाधान व निस्तारण पर फोकस किया गया है। उन्होने कहा कि जनहित व विकास से जुड़े मामलों में प्रक्रिया का सरलीकरण कर समाधान ढूंढा जाएगा और फिर तत्काल निस्तारण होगा।
व्यापारियों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्द्वानी शहर में विकास के लिए सडक चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसकी जद में जिन व्यापारियों की दुकानें आ रही है उनके लिए शॉपिंग काम्लैक्स बनाया जायेगा ताकि वे अपना रोजगार सुचारू रूप से चला सकें। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यक्तियों द्वारा स्वयं एवं क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया।जिन पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश आयुक्त व जिलाधिकारी को दिए।
इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, अध्यक्ष मण्डी परिषद उत्तराखण्ड डा. अनिल कूपर डब्बू, दिनेश आर्य, दीपक महरा, डा जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला आदि के साथ ही आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत जिलाधिकारी वंदना एसएसपी पीएन मीणा के साथ ही जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं आमजनमानस मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments