Latest news
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम तीन दिवसीय गढ़-कुमाऊं भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ऋषिकेश यात्रा ट्रांजिट कैंप में पहाड़ी स्वाद का संगम, यात्रियों को मिल रहा खास अनुभव दून के पुलिस कप्तान ने किए 54 इंस्पेक्टरों व दरोगाओं के तबादले उत्तराखण्ड विधानसभा का विशेष सत्र 28 अप्रैल को श्री बदरीनाथ धाम में पहुंची उद्धव व कुबेर जी की उत्सव डोलियाँ श्रद्धालुओं के लिए खुले तुंगनाथ महादेव मंदिर के कपाट

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य सचिव डा. संधु ने चीनी मिलों की आर्थिक स्थिति को अधिक...

मुख्य सचिव डा. संधु ने चीनी मिलों की आर्थिक स्थिति को अधिक सुदृ़ढ़ किये जाने को लेकर अधिकारियों को दिये निर्देश

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ एस.एस.संधु ने मंगलवार को सचिवालय सभागार में बाजपुर(ऊधमसिंहनगर) चीनी मिल में ईथेनॉल प्लांट की स्थापना के संबंध में बैठक की। बैठक में चीनी मिलों की आर्थिक स्थिति को अधिक सुदृ़ढ़ किये जाने को लेकर मुख्य सचिव ने संबधित अधिकारियों को कई निर्देश दिये।

मुख्य सचिव ने चीनी मिलों की आर्थिक स्थिति को अधिक सुदृ़ढ़ किये जाने के उद्देश्य से धिकारियों को निर्देश दिये कि बाजपुर चीनी मिल परिसर में सौ के.एल.पी.डी क्षमता से प्रस्तावित पी.पी.पी मोड पर बी.हेवी मोलासिस इथेनॉल प्लांट को लेकर शीघ्रता से स्थापित करने की स्पष्ट टाइमलाईन बना लें।

उन्होंने निर्देशित किया कि इस सम्बन्ध में वन एवं पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार की वांछित अनापत्ति शीग्रता से प्राप्त की जाए तथा अन्य प्रक्रिया को भी तेजी से पूरा किया जाए।

इस दौरान उन्होंने बाजपुर सहकारी चीनी मिल परिसर में जो भी निर्माण गतिविधियां संचालित की जानी है तथा किस उत्पाद निर्माण से किस तरह का आउटकम मिलता है उन सभी का विवरण भी प्रस्तुत करने करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर बैठक में सचिव हरबंस सिंह चुघ, सचिव एस.ए. मुरूगेशन, एम.डी उत्तराखण्ड शुगर मिल उदयराज सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments