Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी पहुंचे चमोली, सेना के जवानों के साथ ‘हर घर तिरंगा’...

सीएम धामी पहुंचे चमोली, सेना के जवानों के साथ ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने के लिए प्रदेश में भाजपा पूरी तैयारी के साथ जुटी हुई है I इसी बीच हर घर तिरंगा अभियान के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को चमोली जनपद भ्रमण पर पहुंचे।

सीएम धामी सीमांत गांव मलारी में सेना के जवानों और स्थानीय जनता के साथ ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके बाद दोपहर में सीएम आर्मी हैलीपैड बुरांश, मलारी से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

15 अगस्त तक चलाया जाएगा अभियान

हर घर तिरंगा अभियान को मनाने के लिए प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के संयोजन में सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। जिला व बूथ स्तर पर भी कमेटियां गठित की गई I इसी के साथ आज से कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है।

भाजपा का यह अभियान 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। अभियान के लिए गठित सात सदस्यीय समिति 11 अगस्त तक देश भक्ति भावना प्रचारित करने व वातावरण बनाने के लिए तिरंगा यात्रा निकालना, प्रमुख स्थानों में होर्डिंग लगाने का काम करेगी। 13 अगस्त तक ‘रघुपति राघव राजाराम, भजन, वंदे मातरम’ पूर्ण गीत के साथ प्रभातफेरी निकाली जाएगी।

13 से 15 अगस्त तक 20 लाख  से अधिक घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आयोजन शामिल है। सभी सरकारी भवनों, निवास, पुलिस चौकियों तथा सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के आयोजन के साथ-साथ आवासीय समिति, युवा संगठनों, साधु संतों के मठों तथा सामाजिक संस्थाओं के कार्यालयों पर ध्वज फहराया जाए इसके लिए समिति संपर्क करेगी। जिला स्तर पर पांच-पांच सदस्यों, मंडल एवं बूथ स्तर पर तीन-तीन सदस्यों की समिति गठित की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments