Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डअमरनाथ यात्रा मार्ग पर हुए हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने किया दुःख...

अमरनाथ यात्रा मार्ग पर हुए हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने किया दुःख व्यक्त, रक्षा मंत्री मंत्री राजनाथ सिंह से की फोन पर वार्ता

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरनाथ यात्रा मार्ग पर हुई दुर्घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की ईश्वर से कामना की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने की भी कामना की। सीएम ने रक्षा मंत्री मंत्री राजनाथ सिंह से वार्ता कर हर सम्भव मदद पहुंचाने का अनुरोध भी कियाI

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अमरनाथ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकलने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभावितों को हर संभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री मंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर वार्ता कर प्रभावित क्षेत्र में प्रभावितों को हर संभव मदद पहुंचाने का अनुरोध किया।

बता दें कि शुक्रवार 8 जुलाई की शाम अमरनाथ गुफा के पास अचानक बादल फटने से भारी मात्रा में पानी व मलवा आ गया , जिससे कई लोगों की मौत हो गई, जबकि बहुत सारे लोगों के लापता होने की आशंका भी जताई जा रही है। इससे पूर्व भी गुफा के पास यात्रा के दौरान बादल फटने की घटना हो चुकी हैI परन्तु इस बार इस हादसे के कारण बड़ी संख्या में लोगों के मरने की दुखद खबर सामने आई है ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments