Latest news
हिमालय और गंगा को बचाने के लिए संत समाज को आगे आना होगाः किशोर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर दुष्कर्म का आरोपी मुकेश बोरा फरार 38 वें नेशनल गेम्स को लेकर मंत्री रेखा आर्य ने ली समीक्षा बैठक शहरी विकास और आवास विभाग में कनिष्ठ अभियंताओं की थी बड़ी कमीः अग्रवाल कनिष्ठ अभियंताओं की नियुक्ति होने से कार्यों में और तेजी आयेगीः महाराज सरकारी विभागों में भर्ती के मामले में रिकॉर्ड रच रही धामी सरकार मुख्यमंत्री की टेढ़ी नजर से खुल गयी उत्तराखण्ड की बंद सड़कें उत्तराखण्ड से जल्द खुलेगा कैलाश यात्रा का रास्ता राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में त्वरित होगा शिकायतों का निस्तारण गढ़ी कैंट में प्रदेश के सबसे बड़े सामुदायिक भवन का 15 जनवरी को किया जाएगा लोकार्पण
Friday, September 20, 2024
Homeधर्म-संस्कृतिसीएम धामी ने टपकेश्वर महादेव नगर भ्रमण की भव्य शोभायात्रा को किया...

सीएम धामी ने टपकेश्वर महादेव नगर भ्रमण की भव्य शोभायात्रा को किया रवाना, 10 साल बाद हेलिकॉप्टर से की जाएगी पुष्प वर्षा

देहरादून: देहरादून में आज टपकेश्वर महादेव नगर भ्रमण पर निकले हैं। दो साल बाद टपकेश्वर महादेव की 21वीं भव्य शोभा यात्रा शिवाजी धर्मशाला से शुरू की गई। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शोभायात्रा को रवाना किया। 

शोभायात्रा के विषय में महंत कृष्णा गिरी महाराज ने बताया कि विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद तय समय में नौ अगस्त को सुबह शोभायात्रा निकाली जा रही है। दिगंबर रवि गिरी, सेवादल के सदस्य मनमोहन जयसवाल व डीके शर्मा ने बताया कि 10 साल बाद हेलीकॉप्टर से तीन जगह सहारनपुर चौक, घंटाघर और गढ़ी चौक पर शोभायात्रा के ऊपर पुष्पवर्षा की जाएगी। इससे पहले 2011 में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई थी। 

वहीं, दिगंबर भरत गिरी महाराज ने बताया कि 21वीं शोभा यात्रा को और अधिक भव्य बनाने के लिए महाकाल उज्जैन की भस्म आरती में डमरु-मृदंग बजाने वाली पार्टी और महाराष्ट्र की ढोल पार्टी की धुन पर भव्य शिव बारात निकाली जाएगी।

सेवादल के पदाधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान शहर भर में करीब 200-300 स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सेवादल की विभिन्न टीमें तैनात रहेंगी।

इस बार शोभायात्रा में 10 साल बाद हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की जाएगी। शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए पहली बार भगवान शिव के 11 रुद्र रूपों की झांकियां निकाली जाएंगी। इसमें मथुरा, वृंदावन, उज्जैन आदि के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। साथ ही इस दौरान अंतरराष्ट्रीय सुयोगब बैंड नागपुर, पंजाब बैंड, सहारनपुर, अल्पाफ बैंड अपनी मनभावक प्रस्तुति देंगे।

सहारनपुर रोड स्थित शिवाजी धर्मशाला से निकलने वाली शोभायात्रा पलटन बाजार स्थित जंगम शिवालय से शहर के कई मार्गों से होते हुए गढ़ी कैंट स्थित प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments