Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डरुद्रप्रयाग में भारी बारिश ने मचाई तबाही, सड़कों व घरों में घुसा...

रुद्रप्रयाग में भारी बारिश ने मचाई तबाही, सड़कों व घरों में घुसा मलबा

देहरादून: रुद्रप्रयाग जिले के छिनका गांव में सोमवार देर रात हुई भारी बारिश के कारण कई आवासीय घरों में पानी घुस गया और सड़कें व घर मलबे से भर गए। वहीं, जिले में 16 संपर्क मोटर मार्ग भी बंद हो गए हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार बताया कि देर रात करीब एक बजे छिनका में भारी बारिश से अनुसूचित जाति बस्ती मेहड़खोला तोक में मलबा आने से काफी नुकसान हुआ है।

उन्होंने बताया कि मेहड़खोला निवासी विजय लाल, राहुल लाल, जीत पाल सिंह राणा, जगदीश सिंह नेगी, राजेन्द्र नेगी, नरेंद्र सिंह नेगी की गौशला में भी मलबा आने से नुकसान हुआ है। साथ ही शिव प्रसाद सती, विष्णु सती, रविन्द्र सती, प्रकाश सती के खेत मलबा व पानी के कारण कट चुके हैं। राहत एवं बचाव कार्य के लिए जिला आपदा प्रबंधन की टीम पहुंच चुकी है।

प्रदेश में बारिश के कारण कुल 204 सड़के बंद हुई, जिनमें से 57 सड़कों को खोलने की कार्रवाई की गई। बंद सड़कों में 98 सड़कें लोनिवि और 106 पीएमजीएसवाई की हैं। 

सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को लोक निर्माण विभाग की कुल 59 सड़कें बंद हुईं जबकि 39 मार्ग एक दिन पहले से बंद थे। इस तरह कुल 98 बंद मार्गों में से 25 मार्गों को सोमवार को खोला गया, जबकि 73 मार्ग अब भी बंद हैं। इसमें से नौ राज्य मार्ग, सात मुख्य जिला मार्ग, तीन अन्य जिला मार्ग और 54 ग्रामीण सड़कें बंद हैं। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments