Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने किया पहले सीमांत बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ

सीएम धामी ने किया पहले सीमांत बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ

देहरादून: प्रदेश के पहले सीमांत बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन आज किया गया है I सीएम धामी ने इस महोत्सव का शुभारंभ किया I इसमें 6 सीमांत जिलों के बच्चें भाग ले रहे है I

प्रथम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ करते हुए सीएम ने कहा, हम चाहते हैं कि देश और दुनिया की तकनीक के साथ हमारे राज्य के बच्चे आगे बढ़ें। आज ज्ञान विज्ञान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। हमारे प्रधानमंत्री हमेशा कहते हैं कि ऐसा कोई काम नहीं, जो ज्ञान विज्ञान के बिना संभव हो। इस शानदार आयोजन के लिए मैं यूकॉस्ट की ओर से आयोजित प्रथम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव में पहुंचे सभी वैज्ञानिकों, बाल वैज्ञानिकों, छात्रों, शिक्षकों व अतिथिगणों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। इस बाल विज्ञान महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों तक विज्ञान की गूंज के साथ छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना है।

 सीएम ने कहा कि हमारी सरकार विज्ञान और अनुसंधान पर विशेष रूप से ध्यान दे रही है। विज्ञान के बिना नवाचार का सपना साकार नहीं हो सकता है। बताया कि राज्य में वैज्ञानिक सोच का विकास हो इसके लिए साइंस सिटी का काम तेजी से चल रहा है। प्रदेश में अंतरिक्ष विज्ञान संबंधी जागरूकता गतिविधियों को बढ़ाने के लिए हमारी सरकार हल्द्वानी में एस्ट्रो पार्क भी विकसित कर रही है। यह देश का पहला एस्ट्रो पार्क होगा।

इस बाल विज्ञान महोत्सव में प्रतिभागियों को विज्ञान प्रदर्शनी, वैज्ञानिक कार्यशाला, दूरबीन के माध्यम से आकाश अवलोकन, तारामंडल शो, विज्ञान फिल्म शो आदि के माध्यम से आमंत्रित वैज्ञानिकों के साथ चर्चा करने, उनके व्याख्यान सुनकर उनसे मार्गदर्शन लेने का अवसर भी मिलेगा। 20 नवंबर को राज्यपाल ले. जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह इस महोत्सव का समापन करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments