Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने ‘‘आवाज सुनो पहाड़ो की‘‘ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

सीएम धामी ने ‘‘आवाज सुनो पहाड़ो की‘‘ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

देहरादून: शारदा स्वर संगम फिल्म प्रोडक्शन व हमरो पहाड़ उत्तराखंड सामाजिक संगठन ने गुरुवार को ‘‘आवाज सुनो पहाड़ो की‘‘ कार्यक्रम का अयोजन किया| इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतोर अतिथि प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से उत्तराखंड के युवा उभरते कलाकारों की आवाज पूरे भारत में पहुंचेगी। आज के समय में हमारे उत्तराखंड के कलाकार अपनी कला के माध्यम से पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, लोगो की मेहनत और उसके प्रति ईमानदारी उन्हें सफलता की ओर ले जाती है। हम सब में प्रतिभा किसी न किसी रूप में होती है बस हमे उसे पहचान कर निखारने की आवश्यकता होती है ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम एक बहुत बड़ा कदम है छुपी कलाओं और हुनर को देश विदेश के सामने लाने का। हमारी संस्कृति को आज के युवाओं में जीवित रखने के लिए हमने इगास जैसे लोक पर्व परअवकाश घोषित किया जिससे पूरे प्रदेश में हर कोई इसे माना सके।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारी संस्कृति विज्ञान आधारित है। आज के समय में जो बड़े-बड़े वैज्ञानिक खोज और रिसर्च कर रहे है हमारे पूर्वज वो कार्य सदियों से करते आ रहे है इसीलिए हमारी संस्कृति विज्ञान आधारित रही है इससे कोई झुठला नही सकता ।

इस अवसर पर घन्ना नंद घन्ना और पदमश्री माधुरी बर्तवाल उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments