Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने वार्षिकोत्सव समारोह में किया प्रतिभाग

सीएम धामी ने वार्षिकोत्सव समारोह में किया प्रतिभाग

ऋषिकेश: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डी.एस.बी. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में प्रतिभाग किया। उन्होंने विद्यालय के छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की| इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर अपनी कामयाबी से शिक्षकों, परिजनों के साथ प्रदेश का मान सम्मान बढ़ाने का प्रयास करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति व हमारे साधु-संत “सर्वे भवन्तु सुखिनः “ के सिद्धांत की प्रेरणा देते हैं। संत केवल कार्य से ही नहीं बल्कि अपने आचरण से भी समाज को शिक्षा और दृष्टि प्रदान करते हैं। सन्तों का जीवन परोपकार के लिए होता है। समाज को सही राह दिखाना ही संतों ने अपना धर्म माना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी जी द्वारा 2007 में स्थापित यह स्कूल आज शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम प्राप्त कर रहा है। उन्होंने ब्रहमलीन देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी के जीवन को लोक कल्याण के लिए समर्पित बताते हुए कहा कि स्नेह, आत्मीयता व परोपकार उनकी जीवनशैली थी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्री जयराम जी से लेकर श्री देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी जी का पूरा जीवन लोक कल्याण और समाज सेवा के लिए समर्पित रहा है। श्री ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी अपने गुरूओं के संकल्पों को पूर्ण करने के लिए समर्पित भाव से सेवा कार्य में लगे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा शहीदों के परिजनों को शॉल भेंटकर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी सराहना की तथा उन्हें शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मेयर अनीता मंमगाई, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज, महामंडलेश्वर रामेश्वरानंद, टी.के शर्मा, प्रिंसिपल डीएसबी शिव सहगल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments