Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी देंगे सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को नियुक्ति पत्र

सीएम धामी देंगे सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को नियुक्ति पत्र

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नवनियुक्ति सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इसके साथ ही सचिव ने सीएमओ को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सैंपल जांच, कोविड टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए |

सचिवालय में सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने सभी जिलों के सीएमओ के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने बताया कि सीएम आवास में मुख्य सेवक सदन में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत नवनियुक्ति सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। 

सचिव ने सीएमओ को निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए निगरानी के साथ ही सैंपल जांच, कोविड टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। वर्तमान में चीन, जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, कोरिया, ब्राजील समेत कई देशों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोविड महामारी अभी भी एक सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनी हुई है।

बैठक में स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि कोरोना वायरस के स्वरूप में निरंतर बदलाव हो रहा है। समय पर नए स्वरूप की पहचान के लिए निगरानी जरूरी है। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि गाइडलाइन के अनुसार जिलों में संक्रमण से बचाव व रोकथाम की रणनीति बनाएं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि संक्रमण को लेकर घबराएं नहीं।

बैठक में अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर, निदेशक डॉ. सरोज नैथानी, डॉ. विनीता शाह, डॉ. शिखा जंगपांगी, सीएमओ देहरादून डॉ. मनोज उप्रेजी, डॉ. पंकज कुमार आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments