Latest news
उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डगंगोत्री धाम के कपाट उद्घाटन में शामिल होने पहुंचे सीएम धामी

गंगोत्री धाम के कपाट उद्घाटन में शामिल होने पहुंचे सीएम धामी

देहरादून : गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट आज विधि-विधान से श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे I मुख्यमंत्री धामी गंगोत्री धाम के कपाट उद्घाटन में शामिल होने पहुंचे। सीएम पूर्वाह्न 9:15 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 9:55 बजे हर्षिल हेलीपैड पर पहुंचे। उसके बाद वह कार से गंगोत्री धाम पहुंचे। ।

हर हर गंगे, जय मां गंगे के जयकारों और आर्मी बैंड की धुन पर शीतकालीन पड़ाव मुखबा (मुखीमठ) से मां गंगा की उत्सव डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई मां गंगा की उत्सव डोली ने भैंरोघाटी स्थित भैंरो मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान किया। पूर्वाह्न 11:15 बजे पूरे विधि विधान से गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ ग्रीष्मकाल के लिए खोले गये। वहीं मां यमुना की डोली ने सुबह 8:15 बजे यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान किया।  दोपहर 12:15 बजे मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।

इससे पूर्व सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि देवी यमुना को समर्पित यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर खुलेंगे। सभी श्रद्धालुओं को सुखद, समर्पित चारधाम यात्रा की शुभकामनाएं। हिमालय में गंगोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ के साथ ही यमुनोत्री भी चारधाम का हिस्सा है। यमुनोत्री धाम में हर वर्ष हजारों यात्री दर्शन करने पहुंचते हैं। यहीं से चारधाम यात्रा की शुरुआत मानी जाती है। यमुनोत्री के बाद गंगोत्री धाम होते हुए केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन के बाद चार धाम यात्रा संपन्न होती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments