Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी का जबरन धर्मांतरण पर एक्शन, जल्द बनेगा सख्त कानून

सीएम धामी का जबरन धर्मांतरण पर एक्शन, जल्द बनेगा सख्त कानून

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जबरन धर्मांतरण को एक बड़ी समस्या बताया है I साथ ही देवभूमि में धर्मांतरण रोकने के लिए सरकार ने सख्त कानून लाने का फैसला लिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड की जनता के सामने हमने यह बात रखी थी, कि हम राज्य के अंदर सभी के लिए समान नागरिक संहिता लागू करेंगे।

प्रदेश की जनता ने इस पर अपना बहुमत दिया। सत्ता में आने के बाद सबसे पहले समान नागरिक संहिता के लिए समिति का गठन किया। समिति सभी वर्गों से सुझाव लेकर प्रस्ताव तैयार कर रही है।

सीएम ने साथ ही धर्मांतरण को एक बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि देवभूमि में जबरन धर्मांतरण एक गंभीर मामला है, जो नहीं होना चाहिए। इसके लिए सरकार ने सख्त कानून लाने का फैसला लिया है। बता दें कि मंत्रिमंडल में सरकार ने उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी है, जिसमें जबरन धर्मांतरण के लिए 10 साल तक सजा का प्रावधान किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति जबरन धर्मांतरण की शिकायत दर्ज करा सकता है।।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments