Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeखेलसीएम ने मेडल प्राप्त करने वाले खिलाडियों से की भेंट, एथलेटिक्स प्रशिक्षकों...

सीएम ने मेडल प्राप्त करने वाले खिलाडियों से की भेंट, एथलेटिक्स प्रशिक्षकों को किया सम्मानित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में गुजरात में आयोजित 36वें नेशनल गेम्स के एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा में मेडल प्राप्त करने वाले एथलेटिक्स एवं उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गुजरात में आयोजित हुए 36 वें नेशनल गेम्स में राज्य के सभी खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिये खेलों एवं खिलाड़ियों के व्यापक हित में नई खेल नीति के साथ ही अनेक कल्याणकारी कदम उठाये गये हैं।

इस अवसर पर उत्तराखंड एथलेटिक्स के अध्यक्ष व उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, उत्तराखंड एथलेटिक्स के सचिव, के.जे.एस.कलसी, कोषाध्यक्ष एम सी शाह, सूरज सिंह पंवार सिल्वर मेडलिस्ट, कुमारी मानसी नेगी सिल्वर मेडलिस्ट, कुमारी रेशमा पटेल ब्रोंज मेडलिस्ट, तथा उनके प्रशिक्षक अनूप बिष्ट देवभूमि द्रोणाचार्य अवार्डी तथा लोकेश कुमार एथलेटिक्स कोच, स्पोर्ट्स कॉलेज उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments