Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधखनन अधिकारी और एसडीएम को बंधक बनाने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़,...

खनन अधिकारी और एसडीएम को बंधक बनाने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़, बीजेपी नेता की पत्नी की गोली लगकर मौत

देहरादून: 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को दबोचने के लिए यूपी की ठाकुरद्वारा पुलिस काशीपुर पहुंची I लेकिन इस बीच बहुत बड़ा हंगामा हो गया I दोनों के बीच मुठभेड़ के दौरान बीजेपी नेता की पत्नी की हत्या हो गई I

दरअसल, खनन माफिया की तलाश में उत्तर प्रदेश की पुलिस की टीम काशीपुर पहुंची I ठाकुरद्वारा पुलिस ने  कुंडा थाना पुलिस को अपने आने की भनक तक नहीं लगने दी। बुधवार की शाम को 10-12 लोग सादे कपड़ों में दो गाड़ियों से ज्येष्ठ उप प्रमुख (भाजपा) गुरताज भुल्लर के फार्म हाउस पर आ धमके। उनके हाथों में पिस्टल थे। परिवार के लोगों ने बदमाश समझकर उन्हें ललकारा। इस दौरान हुई फायरिंग में गुरजीत कौर की मौत हो गई। कुंडा थाना पुलिस को इस घटना की भनक तब लगी जब मृतका के चाचा ने पुलिस को हत्या की जानकारी दी।

इस पर कुंडा थाना प्रभारी दिनेश फर्त्याल भी उच्चाधिकारियों को सूचित किए बगैर ही घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। मौके पर पहुंचकर वारदात की गंभीरता को देखते हुए एसओ नेे घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वारदात में ठाकुरद्वारा के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह, आरक्षी राघव, सिंघम, शिवकुमार और राहुल घायल हो गए।

घायलों को कुंडा थाना पुलिस ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया लेकिन इसी दौरान घायल महिला की मौत की खबर सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। ठाकुरद्वारा इंस्पेक्टर योगेंद्र ने तत्काल एसएसपी मुरादाबाद हेमंत कुटियाल को वारदात में पुलिस कर्मियों के घायल होने की सूचना दी I

घुस्साए लोगों ने किया रास्ता जाम

इस दौरान गुस्साए लोगों ने कुंडा थाने के सामने एनएच को घेरकर वहां जाम लगा दिया। इससे एनएच पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। देर रात तक पुलिस अधिकारी प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने में लगे थे लेकिन प्रदर्शनकारी टस से मस होने को तैयार नहीं हुए।

एसडीएम और खनन अधिकारी को बनाया था बंधक

बीते 13 सितंबर को एसडीएम और खनन अधिकारी को बंधक बनाने के मामले में मुरादाबाद पुलिस खनन सिंडीकेट माफिया के खिलाफ अभियान चला रही है। पुलिस सिंडीकेट माफिया मुहम्मद तैय्यब से पूछताछ के बाद आरोपितों की तलाश में पुलिस जुट गई थी। बंधक बनाने के मामले में पुलिस को लगातार गिरफ्तार अभियुक्त मुहम्मद तैय्यब के भाई जफर की तलाश थी। इस बीच हाल में यूपी क्षेत्र में तेजी से दबिश देने के बाद जफर के बार्डर पार कर काशीपुर के कुंडा में बचने के लिए शरण लेने की खबर सामने आई । जिसके बाद यह हंगामा हुआ I

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments