Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअंतर राष्ट्रीयदुनियाभर में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों पर डब्ल्यूएचओ की चेतावनी

दुनियाभर में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों पर डब्ल्यूएचओ की चेतावनी

देहरादून: दुनियाभर में मंकीपॉक्स के मामलों 70 हजार के पार पहुंच चुके है। जिसके चलते डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी कि आने वाले समय में पूरी दुनिया को इस वायरस की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए लोगों को इसके मामलों में गिरावट दिखने के बाद भी एहतियात बरतना बंद नहीं करना चाहिए। 

संगठन ने कहा कि पिछले हफ्ते जिन देशों में मंकीपॉक्स के केसों में बढ़ोतरी देखी गई, उनमें अमेरिकी महाद्वीप के कुछ देश शामिल है। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेडरोस अदनहोम गेब्रेहेसस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर मंकीपॉक्स के केसों में भले ही कमी दर्ज की गई हो, लेकिन यह इस महामारी का सबसे खतरनाक समय हो सकता है। 

उन्होंने बताया कि जहां दुनियाभर में इस वक्त मंकीपॉक्स के मामले घट रहे हैं, वहीं 21 देश ऐसे हैं, जहां पिछले एक हफ्ते में मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। खासकर अमेरिकी महाद्वीप में स्थित देशों में। जहां दुनियाभर के कुल केसों में से 90 फीसदी मामले मिले हैं। 

गेब्रेहेसस ने कहा कि मंकीपॉक्स के मामलों में गिरावट का ही समय सबसे खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इस दौरान हम सोचते हैं कि संकट टल गया और हम एहतियात बरतना बंद कर देते हैं। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाने के साथ निगरानी व्यवस्था को भी बेहतर करने का काम कर रहा है। 

डब्ल्यूएचओ प्रमुख के मुताबिक, कोरोनावायरस की तरह ही मंकीपॉक्स भी अभी चिंता का विषय है और संगठन इससे निपटने के लिए लगातार पूरी दुनिया को आगाह कर रहा है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments