Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस-भाजपा घमासान: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अग्निपथ योजना, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के...

कांग्रेस-भाजपा घमासान: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अग्निपथ योजना, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में राजभवन कूच

देहरादून: कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में उतरे I कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में राजभवन कूच किया।

इस प्रदर्शन के दौरान माहरा ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार ने दूध, दही व आटे पर जीएसटी लगा दिया है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और महंगाई आसमान छू रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अग्निपथ योजना के जरिये युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। 

वहीं दूसरी ओर प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस के महंगाई के खिलाफ राजभवन कूच को रजनीति से प्रेरित करार दिया है। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस जनता का उनके कारनामों से ध्यान हटाना चाहती है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि हाल ही में ईडी ने कांग्रेस के अध्यक्ष और अन्य बड़े नेताओं से पूछताछ की है, जिससे कांग्रेस बौखला गई है।

अब वह सत्तारूढ़ भाजपा पर पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जांच एजेंसियों को सहयोग करना चाहिए, न कि आरोप प्रत्यारोप कर जांच से भागने का रास्ता चुनना चाहिए। चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा की राष्ट्र भक्ति और विचारधारा पर कहने से पहले कांग्रेस को अपने गिरेबान मे झांकने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments