Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeशिक्षास्कूल के खराब हालातों की छात्र ने पत्रकार बनके खोली पोल

स्कूल के खराब हालातों की छात्र ने पत्रकार बनके खोली पोल

देहरादून: सोशल मीडिया पर एक विडियो काफी वायरल हो रहा हैं| इस विडियो में एक छात्र ने पत्रकार बनके अपने स्कूल की पोल खोलदी हैं|

गोड्डा के 12 वर्षीय छात्र सरफराज ने पत्रकार बनकर स्कूल की बदहाल व्यवस्था की पोल खोल दी है। वीडियो पर महागामा के भिखियाचक प्राथमिक विद्यालय में छात्र सरफराज हाथ में लकड़ी और प्लास्टिक की बोतल को माइक बना स्कूल की रिपोर्टिंग करता दिख रहा है।

विडियो पर सरफराज ने बोला है कि अब मैं अपने गांव के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय भिखियाचक के हालात दिखा देता हूं। सरफराज ने विडियो में स्कूल के हालत दिखाते हुए बताया की विद्यालय में शिक्षक नदारद रहते हैं। परिसर में बड़े-बड़े झाड़ उग गए हैं। न पेयजल की व्यवस्था है और न शौचालय की। क्लास रूम में चारा रखा हुआ है।

सरफराज के इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्कूल कैम्पस की सफाई करवा दी गई है। साथ ही गोड्डा की डीएसई रजनी देवी ने भिखियाचक प्राथमिक विद्यालय के दो शिक्षकों की बर्खास्तगी की अनुशंसा की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments