Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डबीमार व्यक्ति के लिए एसडीआरएफ के जवान बने मददगार

बीमार व्यक्ति के लिए एसडीआरएफ के जवान बने मददगार

देहरादून: जोशीमठ बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लामबगड़ नाला बंद होने से एक बीमार व्यक्ति को मुश्किलों का सामना करना पड़ा I जिसके चलते एसडीआरएफ के जवानों की मदद से बीमार व्यक्ति को नाला पार कराया गया।

 दरअसल, माणा के गब्बर सिंह बडवाल (58) को माइनर हार्ट अटैक आया था। उन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाया जा रहा था। लेकिन बारिश के चलते आये दिन यहां नाला बढ़ने से तीर्थ यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यदि कोई बीमार व्यक्ति फंस जाता है तो उसे निकालने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

शुक्रवार को भी लामबगड़ नाला में हाईवे बंद होने से एक मरीज को ले जाने की समस्या खड़ी हो गई। जिसके बाद एसडीआरएफ ने पालकी बनाकर मरीज को तुरंत नाला पार करवाया। जिसके बाद परिजनों ने एसडीआरएफ का आभार जताया।

मानसून सीजन के चलते इन दिनों पहाड़ों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। जिसके चलते देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments