Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराजनीतिभाजपा और जदयू के गठबंधन पर बोले ललन सिंह, कहा- कल क्या...

भाजपा और जदयू के गठबंधन पर बोले ललन सिंह, कहा- कल क्या होगा किसने देखा

देहरादून: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने गुरूवार को एक टेलीविज़न चैनल से वार्ता की| इस दौरान उनसे 2024 और 2025 के चुनाव में भाजपा और जदयू के गठबंधन का एलान किये जाने का सवाल किया गया| जिसके जवाब पर उन्होंने कहा कि हम इस बात को नकार कहां रहे हैं। पर, अभी लोकसभा चुनाव की घोषणा नहीं हुई है इसलिए चुनाव में गठबंधन पर कोई सवाल करना काल्पनिक बात है। 

उन्होंने आगे कहा कि हम अपने संगठन को मजबूत और धारदार बनाने में जुटे हैं। पहले हम अपने को तैयार करेंगे, फिर यह तय करेंगे कि चुनाव में किसके साथ गठबंधन होगा। कल क्या होगा, यह किसने देखा है।

लालन ने आगे यह भी कहा कि हमने वर्ष 2010 के विधानसभा चुनाव में जितनी सीटें पाई थीं, उसको लक्ष्य बनाकर तैयारी कर रहे हैं। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में जदयू 43 सीटों पर आ गई, यह कोई जनाधार में आई कमी के कारण नहीं हुआ था। बल्कि, षड्यंत्र के कारण सीटें कम हुई थीं। हम अभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनाधार को संगठित करने और उसे समेटने का कार्य कर रहे हैं। हमारा पूरा फोकस इसी पर है। बता दें, वर्ष 2010 के चुनाव में जदयू ने 115 सीटें जीती थीं। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments