Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमहंगाई, बेरोजगारी और स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा के साथ कांग्रेस निकलेगी भारत...

महंगाई, बेरोजगारी और स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा के साथ कांग्रेस निकलेगी भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

देहरादून: स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर कांग्रेस भारत जोड़ों तिरंगा यात्रा का आयोजन करेगी I कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस 9 से 15 अगस्त तक हर जिले में 75 किलोमीटर की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकालेगी। यात्रा के दौरान बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा की जाएगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 9 अगस्त को सुबह 10 बजे रुद्रप्रयाग जिले के गुलाबराय मैदान से भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। वो रुद्रप्रयाग बाजार, सुमेरपुर, रतूड़ा, घोल्तीर, नगरासू से गौचर तक यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद गौचर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

वहीं, स्वतंत्रता संग्राम के सबसे बड़े आंदोलन कुली-बेगार प्रथा के विरोध में हुए आंदोलन के 100 वर्ष पूरे होने पर आन्दोलन की याद में शहीदों को भी श्रद्धांजति देंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे चमोली के कर्णप्रयाग में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग करेंगे।

10 अगस्त को बागेश्वर में, 11 को अल्मोड़ा में, 12 को जसपुर, 13 को ऊधमसिंनगर में, 14 अगस्त को हरिद्वार में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। जबकि 15 अगस्त को प्रदेश काग्रेस मुख्यालय में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का समापन होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments