Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeस्वास्थ्यदेहरादून बन रहा कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट, एक दिन में आए 149 नए...

देहरादून बन रहा कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट, एक दिन में आए 149 नए मामले

देहरादून: उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना के 260 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। वहीं, 103 संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम होने के कारण प्रदेश में सक्रिय मामले 1040 हो गए हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.06 प्रतिशत और संक्रमण दर 13.76 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

बता दें, इन जिलों में से 149 संक्रमित मामले अकेले देहरादून जिले के हैं। जिसको देखते हुए देहरादून संक्रमण का हॉटस्पॉट बन रहा है। प्रदेश की संक्रमण दर 13.76 प्रतिशत पहुंच गई है जबकि सक्रिय मामले एक हजार के पार हो गए हैं। 

वहीं नैनीताल में 51, अल्मोड़ा में 14, रुद्रप्रयाग में 13, हरिद्वार में 12, ऊधमसिंह नगर व पिथौरागढ़ में 6-6, उत्तरकाशी में चार, टिहरी में तीन और चमोली जिले में दो संक्रमित मामले मिले हैं। बागेश्वर व चंपावत जिले में नया संक्रमित नहीं मिला है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को 1,626 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 11 जिलों में 260 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। पिछले तीन दिन से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन कोविड सैंपलों की जांच का ग्राफ नहीं बढ़ रहा है। जिससे प्रदेश की संक्रमण दर 13 प्रतिशत से अधिक हो गई है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments