Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए जारी हुआ ‘भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड-1064’...

प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए जारी हुआ ‘भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड-1064’ एप

देहरादून: राज्य सरकार ने उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए एक एप जारी किया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में विजिलेंस विभाग से विकसित किए गए एप ‘भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड-1064’ का शुभारंभ किया। इस एप के ज़रिये किसी भी किस्म के भ्रष्टाचार की जानकारी हो तो आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

इस एप की लॉन्चिंग के दौरान धामी ने कहा, ‘यदि किसी शिकायतकर्ता की शिकायत विजिलेंस से संबंधित न हो, तो उसे सीएम हेल्पलाइन एवं संबंधित विभाग को भेजा जाए. सुनिश्चित किया जाए कि जो शिकायत की गई, उसके स्टेटस के बारे में अपडेट शिकायतकर्ता को मिले.’ इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विवेचना करने के लिए सतर्कता विभाग के दो इंस्पेक्टरों को टैबलेट प्रदान किए। विभाग के अन्य कर्मचारियों को भी विवेचना के लिए टैबलेट दिए जाने की घोषणा भी की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments