Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डशीघ्र होगा शरीर शौष्ठव प्रतियोगिता का आयोजन

शीघ्र होगा शरीर शौष्ठव प्रतियोगिता का आयोजन

देहरादून : प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में शरीर शौष्ठव प्रतियोगिता के आयोजक मंन्डल के नवीन रमोला ने बताया 11 अप्रैल 2022 को सँस्कार वैडिंग प्वाईन्ट जोगीवाला में शरीर शौष्ठव प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कोरोना महामारी होने के कारण पूर्व में प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो पाया था।

वहीं, राहुल राँगड़ ने कहा शारीरिक शौष्ठव प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं में शरीर स्वस्थ रखने और शरीर मजबूत बनाने की प्रेरणा मिलती है। स्थानीय जिम संचालकों एवं अन्य सहयोगियों के सौजन्य से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।जिसका समय दोपहर 3 बजे से साँय 7 बजे तक होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले चुकी प्रतिभा थपलियाल भी मौजूद रही ,जिन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों की महिलाओं को भी शारीरिक सौष्ठव जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अपील की I इस प्रतियोगिता में विजयी प्रत्यासियों को ट्राफी एवँ प्रमाण पत्र वितरित किए जाऐंगे I इसके साथ ही प्रतिभागियों हेतु आयोजन स्थल पर जलपान एवं रात्रिभोज की व्यवस्था की गयी है।

समारोह में विशिष्ट अतिथि, विधायक ब्रिजभूषण गैरोला एवं मेयर सुनील उनियाल गामा होंगे I

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments