Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डपिथौरागढ़ में जंगल में लगी आग, वन क्षेत्रों में हुआ नुकसान

पिथौरागढ़ में जंगल में लगी आग, वन क्षेत्रों में हुआ नुकसान

देहरादून : उत्तराखंड के जंगलों में फिरसे आग लगने की खबर सामने आई है । बता दें कि शनिवार सुबह सीमांत जिले पिथौरागढ़ में जंगल की आग भड़क गई। यहां भी लगातार वन क्षेत्रों को नुकसान की खबरें आ रही है। जिले के मुख्यालय से लगे जंगलों के साथ-साथ बेड़ीनाग, गंगोलीहाट कनालीछीना, डीडीहाट और अस्कोट के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है।

इस बारे में डीएफओ कोको रोसे का कहना है कि आग को बुझाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आग की अधिकतर घटनाएं पंचायती वनों में हैं। दूसरी ओर गढ़वाल में गोपेश्वर के पठियालधार नर्सिंग कॉलेज के पास के जंगल में लगी आग को फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू कर लिया है। घरों की तरफ पहुंची आग से दो गोशालाएं भी जल गई, लेकिन अग्निशमन कर्मियों ने वहां बंधे छह पशुओं को सुरक्षित निकाल लिया। फायर सर्विस गोपेश्वर से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे उन्हें सूचना मिली कि पठियालधार के जंगल में आग लगी है। आग तेजी से घरों की तरफ बढ़ रही है। फायर सर्विस की टीम दो फायर टेंडरों के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments