Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डसैनिक परिवारों के लिए शुरु होगी डिफेंस फोर्स हेल्प डेस्क

सैनिक परिवारों के लिए शुरु होगी डिफेंस फोर्स हेल्प डेस्क

देहरादून। डीजीपी अशोक कुमार ने सीमाओं पर तैनात सेना और अर्द्धसैनिक बलों के कर्मचारियों और उनके परिवारों की शिकायतों के निराकरण के लिए एक नई पहल शुरु की है। जिसके लिए मुख्यालय और जिलास्तर पर डिफेंस फोर्स हेल्प डेस्क शुरू की जा रही है। इस हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों पर तुरंत और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

डीजीपी ने बताया, अक्सर देखने में आ रहा कि सेना या अर्द्धसैनिक बलों से जुड़ी शिकायतों पर थानास्तर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होती। खासकर, उनके परिवारों की सुरक्षा और संपत्तियों पर कब्जे या विवाद की शिकायतें आती हैं। मगर परिवार में महिलाएं और बच्चे होने और सेना-अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के बाहर होने के कारण वे शिकायतों की पूरी पैरवी नहीं कर पाते। इसे देखते हुए सभी जिलों में एसपी कार्यालय स्तर पर डिफेंस फोर्स हेल्प डेइिस्क का गठन करवाया जा रहा है। यहां पीड़ित शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा थाने, सीओ या एसपी स्तर पर आने वाली इन लोगों की शिकायतों पर होने वाली कार्रवाई का विवरण भी रखा जाएगा। मुख्यालय स्तर से भी इसकी हर माह समीक्षा की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments