Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डगुब्बारे में गैस भरने वाला सिलिंडर फटने से मची अफरा-तफरी, युवक गंभीर...

गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलिंडर फटने से मची अफरा-तफरी, युवक गंभीर रूप से घायल

देहरादून : मसूरी में अचानक गुब्बारा में गैस भरने वाले सिलिंडर में धमाका होेने से अफरा तफरी मच गई। कुलड़ी के समर हाउस के निकट एक होटल की छत पर गुब्बारे बेचने वाले 19 साल के युवक अरविंद कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह गुब्बारे में गैस भरने का काम कर रहा था अचानक गुब्बारा गैस सिलिंडर में धमाका हो गया। गुब्बारा बेच रहे19 साल के युवक का एक पैर घटना स्थल से करीब दो सौ फीट दूर एक धार्मिक स्थल के परिसर में जा गिरा। गंभीर  रूप से घायल युवक को आनन-फानन में कपड़ों में लपेटकर अस्पताल ले जाया गया। धमाके से आसपास के घरों के शीशे, पानी की टंकियां क्षतिग्रस्त हो गई है।

गुब्बारा गैस भरने वाले सिलिंडर में धमाका होने से गुब्बारा बेचने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा। हादसे में गुब्बारे बेचने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments