Latest news
सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आमवाला तरला से धौलास आवासीय योजना तक एमडीडीए उपाध्यक्ष का मैराथन निरीक्षण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षाः रेखा आर्या अगामी कैबिनेट में रखा जायेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य का प्रस्तावः डॉ. धन सिंह रावत रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 105 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति दी उत्तराखण्ड में 13 बीएलओ ने 8 दिन में पूर्ण किया एसआईआर का कार्य

[t4b-ticker]

Thursday, June 18, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने डोईवाला तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया

डीएम ने डोईवाला तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने तहसील डोईवाला का औचक निरीक्षण करते हुए तहसील परिसर में संचालित कार्यालयों के कार्यों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसीलदार न्यायालय के में संबंधित पत्रावलियों का अवलोकन करते हुए तथा दाखिल खारिज के लंबित वादों को शिविर लगाकर यथाशीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि दाखिल खारिज हेतु दर्ज होने वाली पत्रावलियों के नोटिस को न्यायालय के बाहर नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा चस्पा किया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि धारा 34, दाखिला खारिज वादों को निस्तारण हेतु रोस्टरवार कैम्प लगाते हुए प्रकरण निस्तारित किये जाए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि वादों के निस्तारण के सम्बन्धित नियमित समीक्षा की जाएगी। उन्होंने निर्विवाद विरासतन के मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि उनके द्वारा नियमित रूप से धारा 34, 122बी, 143, धारा 176 के वादों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील परिसर में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए निस्तारण करें। तथा सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायतों पर मौका मुआवना करते हुए शिकायतों सत्यता पाई जाने पर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपदा के दृष्टिगत सर्तक रहे तथा किसी भी प्रकार की आपदा की सूचनाओं पर अधिकारी त्वरित कार्यवाही करें। जलभराव एवं आपदा के दृष्टिगत अलर्ट मोड पर रहें तथा आपदा की घटनाओं पर अहैतुक राशि का तत्काल वितरण किया जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी डोईवाला अर्पणा ढौडियाल, चमन ंिसंह सहित तहसील डोईवाला के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments